ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के सामाजिक परिवर्तन मोर्चा गठबंधन की खबर।

यूपी की सियासत में बड़ा गठबंधन: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया सामाजिक परिवर्तन मोर्चा, चंद्रशेखर होंगे CM फेस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले प्रदेश की राजनीति में नया सियासी समीकरण बन गया है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद ने गठबंधन का ऐलान कर दिया है। दोनों दलों ने अपने नए गठबंधन को सामाजिक परिवर्तन मोर्चा नाम दिया है। गठबंधन ने उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। वहीं, चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया गया है।

चंद्रशेखर आजाद होंगे मुख्यमंत्री का चेहरालखनऊ में आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में असदुद्दीन ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद को सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया। ओवैसी ने कहा कि यह गठबंधन उत्तर प्रदेश में भाजपा को तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने के लिए मजबूत विकल्प बनेगा।उन्होंने कहा कि दोनों दल मिलकर गठबंधन को मजबूत करेंगे और प्रदेश के वंचित, पिछड़े, दलित तथा अल्पसंख्यक समुदायों से जुड़े मुद्दों को उठाएंगे।

चंद्रशेखर आजाद होंगे मुख्यमंत्री का चेहरा

लखनऊ में आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में असदुद्दीन ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद को सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया। ओवैसी ने कहा कि यह गठबंधन उत्तर प्रदेश में भाजपा को तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने के लिए मजबूत विकल्प बनेगा।

उन्होंने कहा कि दोनों दल मिलकर गठबंधन को मजबूत करेंगे और प्रदेश के वंचित, पिछड़े, दलित तथा अल्पसंख्यक समुदायों से जुड़े मुद्दों को उठाएंगे।

सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा गठबंधन

सामाजिक परिवर्तन मोर्चा ने उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इस घोषणा के बाद प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

गठबंधन की रणनीति दलित, मुस्लिम, पिछड़े और अन्य वंचित वर्गों के बीच अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की होगी। दोनों दलों का मानना है कि सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी के मुद्दों को लेकर नया विकल्प तैयार किया जा सकता है।

चंद्रशेखर बोले- यह तीसरा नहीं, पहला मजबूत मोर्चा होगा

सांसद चंद्रशेखर आजाद ने गठबंधन को केवल तीसरा मोर्चा मानने से इनकार किया। उन्होंने इसे सामाजिक परिवर्तन के लिए मजबूत राजनीतिक मंच बताया।

चंद्रशेखर ने कहा कि उन्होंने बड़े गठबंधन में शामिल होने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कमजोर समझा गया। अब अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी से भी इस मोर्चे में शामिल होने का अनुरोध करने की बात कही।

दलित और मुस्लिम वोटों पर गठबंधन की नजर

उत्तर प्रदेश की राजनीति में दलित और मुस्लिम मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है। विभिन्न अनुमानों के अनुसार प्रदेश में मुस्लिम आबादी करीब 19 प्रतिशत और अनुसूचित जाति यानी दलित आबादी करीब 21 प्रतिशत है।

ऐसे में दोनों समुदायों को एक राजनीतिक मंच पर लाने की कोशिश को 2027 विधानसभा चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक इस गठबंधन का असर समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के पारंपरिक राजनीतिक समीकरणों पर भी पड़ सकता है। हालांकि, चुनाव में गठबंधन को कितनी सफलता मिलेगी, यह उम्मीदवारों, स्थानीय समीकरणों और मतदाताओं के समर्थन पर निर्भर करेगा।

ओपी राजभर ने बताया अखिलेश यादव के लिए सियासी भूकंप

ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यूपी की राजनीति में बड़ा भूचाल आने वाला है और यह गठबंधन अखिलेश यादव के लिए भूकंप साबित हो सकता है।

राजभर ने दावा किया कि मुस्लिम समाज ओवैसी और दलित समाज चंद्रशेखर आजाद के साथ खड़ा हो सकता है।

2027 चुनाव से पहले बदलेगा यूपी का सियासी समीकरण?

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के गठन ने राजनीतिक दलों की चुनौतियां बढ़ा दी हैं। एक तरफ भाजपा, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बसपा अपने-अपने चुनावी समीकरण मजबूत करने में जुटी हैं, वहीं दूसरी तरफ ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की जोड़ी ने नया राजनीतिक विकल्प पेश किया है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सामाजिक परिवर्तन मोर्चा दलित और मुस्लिम मतदाताओं का समर्थन हासिल कर पाएगा? क्या इस गठबंधन से समाजवादी पार्टी और बसपा के चुनावी समीकरण प्रभावित होंगे? इन सवालों का जवाब आने वाले दिनों में गठबंधन की रणनीति और चुनावी तैयारियों से सामने आएगा।

Exit mobile version