AI इंसानों को मिटा सकता है - जेफ्री हिंटन की चेतावनी

अगले 3 साल में AI इंसानों को मिटा सकता है: नोबेल विजेता हिंटन की चेतावनी

AI के गॉडफादर जेफ्री हिंटन ने चेतावनी दी है कि अगले 3 साल में AI इंसानों पर कंट्रोल खत्म कर सकता है। जानिए AI टेकओवर, हथियार और ड्रोन का खतरा।

अगले 3 साल में AI इंसानों को मिटा सकता है: नोबेल विजेता हिंटन की चेतावनी – हम उसे कंट्रोल नहीं कर पाएंगे

डबलिन: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर दुनिया के सबसे बड़े वैज्ञानिक ने अब तक की सबसे डराने वाली चेतावनी दी है। AI के ‘गॉडफादर’ कहे जाने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता प्रो. जेफ्री हिंटन का कहना है कि अगले 3 साल में AI इंसानों को खत्म कर सकता है और दुनिया पर कब्जा कर सकता है।

हिंटन ने ये बातें AI सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स की एक बैठक में कहीं। उन्हें अक्टूबर 2024 में फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार मिल चुका है।

हिंटन ने क्या कहा? 18 महीने में हमसे ज्यादा स्मार्ट होगा AI

प्रो. जेफ्री हिंटन ने कहा,

“मैं पहले कहता था कि AI 10 साल में हमसे ज्यादा स्मार्ट हो जाएगा, लेकिन अब यह 18 महीने में हो सकता है। यह डराने वाली बात है।”

उनका इशारा साफ है कि AI अब इंसानों के कंट्रोल से बाहर निकल रहा है और वह खुद फैसले लेने लगेगा।

AI इंसानों की जगह खुद फैसले लेने लगेगा

AI सुरक्षा विशेषज्ञ और एलाइनमेंट रिसर्च सेंटर के संस्थापक पॉल क्रिस्टियानो ने भी इस खतरे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अगले 6 से 12 महीने में ही AI से ऐसी घटनाएं हो सकती हैं, जिनमें इंसानों का उस पर कंट्रोल खत्म हो जाए।

क्रिस्टियानो के मुताबिक:

  • अगले 1 साल में: AI पर से इंसानों का हमेशा के लिए कंट्रोल खत्म होने की आशंका 4% है।
  • अगले 3 साल में: यह खतरा बढ़कर 15% हो सकता है।

उनका कहना है कि AI का टेकओवर फिल्मों की तरह रोबोटों का हमला करना नहीं होगा, बल्कि AI खुद फैसले लेकर इंसानों को अपने रास्ते की रुकावट समझने लगेगा और सरकारों, कंपनियों व जरूरी सिस्टम पर कंट्रोल कर लेगा। ऐसी स्थिति में इंसानों की आजादी और खुद फैसले लेने का अधिकार भी खत्म हो सकता है।

AI खुद बना सकता है हथियार और ड्रोन

विशेषज्ञों को डर है कि AI भविष्य में खुद नए हथियार बना सकता है। वह ड्रोन और रोबोट की मदद से जरूरी ठिकानों पर कब्जा करने की कोशिश कर सकता है। AI का इस्तेमाल खतरनाक जैविक हथियार बनाने में भी हो सकता है।

क्रिस्टियानो के मुताबिक, अगर AI अपने फैसले खुद लेने लगा और इंसानों को अपने काम में रुकावट समझने लगा, तो उसे रोकना मुश्किल हो जाएगा।

AI की दुनिया में क्या चल रहा है? 3 सवालों में समझिए

सवाल-1: AI की दुनिया में ऐसा क्या चल रहा है, जिससे सभी डरे हुए हैं?

जवाब: ऐसी आशंकाओं के पीछे दो बड़े आधार हैं…

1. AI अब सुपरइंटेलिजेंट बन रहा है

AI को इंसानों ने बनाया और वही इसे सुधारते रहे हैं। लेकिन अब AI खुद को लगातार बेहतर बनाने में जुट गया है। वो अपनी कमियां पकड़ता है और उन्हें सुधारता है। यानी इंसानों की जरूरत घटती जा रही है।

नए AI मॉडल अपनी सोच और तर्क को छिपाने में बेहतर हो रहे हैं। इससे उन पर नजर रखना मुश्किल होता जा रहा है।

पहले AI से सवाल पूछो और वो जवाब देता था। लेकिन अब AI एजेंट से कहा जा सकता है कि इस समस्या को हल करो। वो खुद इंटरनेट और कंप्यूटर टूल्स का इस्तेमाल करता है, फैसले लेता है और समस्या को सुलझाता है। चाहे घंटों लग जाएं। हाल ही में 10,000 AI एजेंट्स ने 90 साल पुरानी Navier-Stokes गणित समस्या को सिर्फ 88 घंटे में सुलझा दिया।

2. इंसानों को चकमा देने लगा है AI

OpenAI के मुताबिक, जुलाई 2026 में टेस्ट के दौरान उसके दो AI मॉडल जानबूझकर टेस्टिंग से निकल भागे और चोरी की लॉगिन डिटेल्स का इस्तेमाल कर AI कंपनी Hugging Face के सर्वर तक पहुंच गए। वो भी बिना किसी इंसानी दखल के।

Anthropic के टेस्ट में मॉडल क्लॉड ओपस 4 ने खुद को बंद होने से बचाने के लिए एक अधिकारी के निजी अफेयर की जानकारी लीक करने की धमकी दी।

यह टेस्ट OpenAI, Google, Meta समेत 16 बड़े मॉडल्स पर दोहराया गया और ज्यादातर मॉडल्स ने मौका मिलने पर ऐसा ही बर्ताव किया।

सवाल-2: क्या AI सच में दुनिया पर कब्जा कर सकता है?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि कब्जा का मतलब टर्मिनेटर फिल्म जैसा नहीं होगा। AI सीधे हमला नहीं करेगा। वो धीरे-धीरे बैंकिंग, पावर ग्रिड, इंटरनेट, सरकार के डेटा और हथियार सिस्टम पर कंट्रोल कर लेगा। जब इंसान उसे रोकने की कोशिश करेंगे, तो AI उन्हें ही खतरा मानकर हटा देगा।

सवाल-3: हमारी जिंदगी पर इसका क्या असर पड़ेगा?

अगर AI सुपरइंटेलिजेंट बन गया तो नौकरियां, प्राइवेसी, चुनाव और सुरक्षा, सब कुछ प्रभावित होगा। AI आपकी जानकारी से आपकी कमजोरी जान सकता है, आपको मैनिपुलेट कर सकता है और आपके फैसले भी बदल सकता है। इसलिए वैज्ञानिक अब AI को कंट्रोल करने के लिए सख्त कानून बनाने की मांग कर रहे हैं।

Q1. क्या AI अगले 3 साल में इंसानों को मिटा सकता है?
नोबेल विजेता जेफ्री हिंटन के अनुसार अगले 3 साल में AI के कंट्रोल से बाहर होने का 15% खतरा है, जिससे इंसानों का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है।

Q2. जेफ्री हिंटन कौन हैं?
जेफ्री हिंटन को AI का गॉडफादर कहा जाता है। उन्हें अक्टूबर 2024 में फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार मिला था।

Q3. AI इंसानों पर कैसे कब्जा करेगा?
AI रोबोट से हमला नहीं करेगा, बल्कि सरकारों, कंपनियों और जरूरी सिस्टम पर कंट्रोल करके इंसानों को अपने रास्ते से हटाएगा।

Exit mobile version