झांसी में विधायक निधि खर्च रिपोर्ट, मऊरानीपुर विधायक रश्मि आर्य और एमएलसी मानसिंह यादव सबसे आगे

झांसी में निधि खर्च में रश्मि आर्य आगे, एमएलसी में मानसिंह यादव ने खर्च किए 98%

झांसी में विधायक निधि खर्च का हिसाब सामने आया। रश्मि आर्य ने 90.2% और एमएलसी मानसिंह यादव ने 98% निधि खर्च की। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

झांसी में निधि खर्च में रश्मि आर्य आगे, एमएलसी में मानसिंह यादव ने खर्च किए 98%

झांसी। विधानसभा चुनाव नजदीक हें, लेकिन झांसी जिले के ज्यादातर विधायक अपनी विकास निधि की पूरी राशि खर्च नहीं कर पाए हें। ग्राम्य विकास विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक, 1 अगस्त तक जनप्रतिनिधियों के पास कुल 40.21 करोड़ रुपये की निधि उपलब्ध थी। इसमें से 34.3 करोड़ रुपये विकास कार्यों के लिए जारी किए जा चुके हें, जबकि 5.26 करोड़ रुपये अभी शेष हें।

झांसी विधायक निधि खर्च के मामले में विधायकों में मऊरानीपुर विधायक डॉ. रश्मि आर्य सबसे आगे हें। उन्होंने अपनी निधि की 90.2 फीसदी राशि खर्च कर दी है। वहीं, विधान परिषद सदस्यों में डॉ. मानसिंह यादव ने 98 फीसदी राशि खर्च करके पहला स्थान हासिल किया है।

40.21 करोड़ की निधि में से 34.3 करोड़ खर्च

ग्राम्य विकास विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल 1 अप्रैल तक जिले के विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के पास 18.71 करोड़ रुपये शेष थे। इसके बाद शासन से उन्हें 20 करोड़ रुपये और स्वीकृत हुए। इस तरह जनप्रतिनिधियों के पास कुल 40.21 करोड़ रुपये की निधि उपलब्ध हो गई।

1 अगस्त तक इसमें से 34.3 करोड़ रुपये विकास कार्यों के लिए जारी किए जा चुके थे, जबकि 5.26 करोड़ रुपये शेष थे। हालांकि, उसके बाद तीन महीने की अवधि में खर्च की राशि का आंकड़ा विभाग से नहीं मिल पाया है।

परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास विभाग राजेश कुमार ने बताया कि 1 अगस्त तक विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को शासन से प्राप्त निधि, खर्च और शेष राशि का विवरण उपलब्ध कराया गया है। इसी के आधार पर जनप्रतिनिधियों के निधि खर्च का ब्योरा तैयार किया गया है।

रश्मि आर्य और मानसिंह यादव सबसे आगे

मऊरानीपुर विधायक डॉ. रश्मि आर्य को 5.64 करोड़ रुपये से अधिक की निधि मिली थी। इसमें से उन्होंने करीब 5.09 करोड़ रुपये खर्च कर दिए।

वहीं, एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव को इस साल 2.50 करोड़ रुपये मिले थे। इसमें से उन्होंने 2.45 करोड़ रुपये विकास कार्यों पर खर्च कर दिए। अब उनके पास केवल पांच लाख रुपये शेष हें।

एमएलसी में रामतीर्थ सिंघल दूसरे नंबर पर

विधान परिषद सदस्यों में डॉ. मानसिंह यादव के बाद रामतीर्थ सिंघल ने 91.57 फीसदी राशि खर्च की है। मानवेंद्र सिंह ने 87.93 और बाबूलाल तिवारी ने 87.24 फीसदी राशि का इस्तेमाल किया है। वहीं, स्वतंत्र देव सिंह ने 71.76 फीसदी राशि खर्च की है।

जानकारी के मुताबिक, एमएलसी एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की ससुराल झांसी जनपद के बामौर ब्लॉक स्थित सिंगार गांव में है। जनपद से उनका गहरा नाता होने के चलते उन्होंने अपनी निधि से यहां विकास कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत की। वहीं, एमएलसी रमा निरंजन ने अपनी निधि से विकास कार्यों पर कितनी धनराशि खर्च की, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी।

झांसी सदर और गरौठा विधायक का हिसाब

दूसरी ओर, झांसी सदर विधायक रवि शर्मा को 5.45 करोड़ रुपये से अधिक की निधि मिली थी। इसमें से करीब 3.98 करोड़ रुपये ही खर्च हो पाए हें। उनकी निधि का लगभग 72.9 फीसदी इस्तेमाल हुआ है।

गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत को सबसे अधिक 11.98 करोड़ रुपये मिले थे। उन्होंने इसमें से 10.17 करोड़ रुपये खर्च किए हें। उनकी निधि का करीब 84.88 फीसदी इस्तेमाल हुआ है। बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने 82 फीसदी से अधिक राशि खर्च की है।

असाध्य रोगियों को मदद देने में जवाहर आगे

ग्राम्य विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने करीब आधा दर्जन असाध्य रोगियों को इलाज के लिए आर्थिक सहायता दी है। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र में संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए भी बड़ी राशि जारी की है। संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए अन्य विधायकों ने भी अपनी निधि से धनराशि उपलब्ध कराई है।

आंकड़े बताते हें कि कुछ जनप्रतिनिधियों ने निधि खर्च करने में बेहतर प्रदर्शन किया है, जबकि कई विधायक अभी भी पूरी निधि खर्च नहीं कर पाए हें।