झांसी में दिवाली की आतिशबाजी के बाद हवा में प्रदूषण बढ़ा। सांस लेने में तकलीफ पर 7 अस्थमा मरीज मेडिकल कॉलेज में भर्ती, ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखे गए। झुलसने का 1 मामला आया सामने।
झांसी: दिवाली के बाद सांसों पर संकट!
दिवाली पर देर रात तक हुई आतिशबाजी का असर अब लोगों की सेहत पर दिख रहा है। पटाखों के धुएं से अस्थमा के 7 मरीजों की हालत बिगड़ गई, जिन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।
मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. रामबाबू ने बताया कि सभी मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार के अनुसार इस बार झुलसने के मामले में राहत रही, पिछले साल 14 की तुलना में इस बार सिर्फ 1 मरीज भर्ती हुआ है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
