Jalaun Deepawali Mahotsav में DM समीर और SP सुरेश चंद्र रावत ने किया भगवान श्रीराम का अभिषेक।

जालौन में भव्य दीपावली महोत्सव और श्रीराम राज्याभिषेक समारोह, DM समीर और SP सुरेश चंद्र रावत ने किया भगवान श्रीराम का अभिषेक

जालौन के बाराहीं देवी मेला परिसर में आलोक सेवा समिति द्वारा भव्य दीपावली महोत्सव एवं श्रीराम राज्याभिषेक महोत्सव आयोजित किया गया। DM समीर और SP सुरेश चंद्र रावत ने भगवान श्रीराम का विधि-विधान से अभिषेक कर लोगों को उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।

जालौन में धूमधाम से मनाया गया दीपावली महोत्सव, भगवान श्रीराम का हुआ भव्य राज्याभिषेक।जनपद जालौन के कस्बा जालौन स्थित बाराहीं देवी मेला परिसर में आलोक सेवा समिति के तत्वाधान में भव्य दीपावली महोत्सव एवं श्रीराम राज्याभिषेक महोत्सव का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में जिलाधिकारी समीर और पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दोनों अधिकारियों ने विधि-विधान से भगवान श्रीराम का अभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।इस दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने लोगों को भगवान श्रीराम के आदर्शों, त्याग और जीवन मूल्यों को अपने आचरण में अपनाने का संदेश दिया।महोत्सव में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की कला और प्रतिभा की अधिकारियों ने सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरे परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Exit mobile version